
ऊर्जा निगम की ओर से शहर के बीचोबीच से 33000 की हाईटेंशन लाइन बिछाने के विरोध में व्यापारियों ने दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि किसी भी सूरत में बाजार के बीचोंबीच से हाईटेंशन लाइन को जाने नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए जाफरपुर में 220 केवी का पावर हाउस बनाया जा रहा है उक्त पावर हाउस से दिनेशपुर बिजली घर के लिए 33000 की हाईटेंशन लाइने शहर के बीचोबीच से निकाली जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी शहर के बीचोबीच से 11000 की लाइन बिछाई गई थी, और इसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते व्यापरियों ने 33000 की हाईटेंशन लाइन बिछाने का कड़ा विरोध जताया है।
No comments:
Post a Comment