
सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब शहाजहापुर चौकी पर चेकिंग के दौरान शराब तस्करी करने वाले तीन तस्करों ओर तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जहा शराब तस्करों से हजारो रुपये कीमत 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। तो वही बाइक चोरो से चोरी की 5 बाइक,2 तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.....जो कि पिछले काफी समय से हरियाणा की शराब को यूपी में लाकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर बाकी जानकारी जुटाने में लगी है।
No comments:
Post a Comment