
बूंदी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को पुनः जिताने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसुईया गौस्वामी एवं उपमहापौर सुनिता व्यास की अगुवाई में कंसुआ शिव मंदिर परिसर में महिला मोर्चा के औधौगिक मण्डल की बैठक कर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुऐ उपमहापौर सुनिता व्यास ने सबोधित करते हुऐ कहा कि विगत 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही परिवार एवं समाज में सम्मान दिलवाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई है। तो ऐसे में इस बार भी हमें हर हाल में चुनावों में जीत हासिल करनी है।
No comments:
Post a Comment