
आज सासाराम में एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो महिलाएं भी हैं। घटना मुफस्सिल थाना के बुढन की है।घटना के बारे में बताया जाता है कि झारखंड के देवघर से पूजा करके लोग लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। सभी घायल यूपी के प्रतापगढ़ जिला के जटवार थाना के सिरसा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
No comments:
Post a Comment