लोकसभा सांसद निशंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 15, 2019

लोकसभा सांसद निशंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


Image result for लोकसभा सांसद

हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने सांसद निशंक का जबरदस्त विरोध करते हुए मांग की है कि किसी स्थानीय व्यक्ति को इस बार भाजपा हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाएं नहीं तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सजनपुर गांव के लोगों ने सांसद निशंक को बाहरी बताते हुए कहा है कि पिछले 5 सालों में उन्हें अपने सांसद निशंक के दर्शन तक नहीं किये हैं। क्षेत्र में जहां बेरोजगारी चरम पर है वहीं खनन ना होने से लोगों के घरों में चूल्हे तक जलना बंद हो गए हैं। ऐसे में जंगलों से सटे इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक भी लोगों को त्रस्त किए हुए हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार सांसद निशंक बाहरी हैं और इसीलिए वे इस क्षेत्र की जनता की ओर ध्यान नहीं देते हैं लिहाजा भाजपा किसी स्थानीय व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad