
यूपी के गाजीपुर में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को गोली मारी। गोली लगने के वजह से महिला की मौत हो गई। ये पूरा मामला दिलदारनगर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव का है। दरअसल रुखसाना नाम की महिला अपने घर में सो रहे थी तभी बाइक सवार दो बदमाश महिला के घर का दरवाजा खटखटाया जैसे ही महिला ने घर का दरवाजा खोला कि उन पर बदमाशों ने तबातोड़ गोलियों से छलनी कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है की 45 साल की रुखसाना की मौत से पहले परिजनों ने उनका बयान रिकॉर्ड करवाया था। मरने से पहले रुखसाना ने बताया कि इस गोली कांड के पीछे मेरे पति नियाज खां का हाथ है। उन्होंने संपत्ति के लिए मेरी जान लेने की कोशिश की है।
No comments:
Post a Comment