कोटा शहर में महिला चोर गिरोह का आतंक शादी पार्टियों, बैंक व भीड़भाड़ वाले स्थानों से पैसे और जेवर उड़ाने का काम यह गिरोह करता है इससे पहले भी शहर में कई जगह सर्राफा बाजार सब्जी मंडी सुनारों की दुकानों पर कई जगह महिलाओं द्वारा चोरी की वारदातें की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक शाखा छावनी चौराहे से एक महिला श्रीमती इंदिरा बाई पत्नी श्री रेवड़ी लाल के बैग से 20 हजार चुराने के संबंध में थाना गुमानपुरा पर प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें पुलिस ने त्वरित व तकनीकी अनुसंधान कर आज थाना भीमगंज मंडी के कॉन्स्टेबल श्री बलवीर तथा श्री सुरेश की सूचना पर उक्त वारदात में शामिल 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे 20 हजार नकद बरामद किए।
No comments:
Post a Comment