लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 6 प्रत्याशी की पहली लिस्ट जारी कर दी है । जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे । बता दें कि, साल 2014 में मुलायम सिंह यादव ने यही दोनों सीटें जीती भी थी । साल 2014 में जिस वक्त मोदी लहर थी उस वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दोस्त धर्मेंद्र यादव ने बंदायू से जीते थे । जिसके बाद एक बार फिर से सपा ने उसी सीट से मुलायम सिंह को मैदान में उतारा है ।

इसके अलावा बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया को सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है । इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश से अपने 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है । बता दें कि, इस बार भी हमेशा की तरह रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे । Read More
No comments:
Post a Comment