
स्वर्ण आभूषण के कारीगर से अपराधियों ने तीन लाख रुपये मूल्य का सोना लूट लिया। यह वारदात आज देर शाम बुधवार को शहर के मेन रोड में हुई। ठठेरी बाजार और यमुना चौक के बीच त्रिवेदी कटरा है। उसी की उपरी मंजिल पर शाबिर बंगाली नाम का कारीगर दुकान चलाता है। चार-पांच की संख्या में अपराधी अचानक वहां धमके। दुकान में बंगाली के अलावा चार अन्य कारीगर ग्राहक और कुछ कारीगर मौजूद थे। उन सभी को अपराधियों ने एक साथ हथियार का भय दिखाकर पीटना शुरू किया।
No comments:
Post a Comment