देश की राजनीति में चौकीदार चोर है - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 9, 2019

देश की राजनीति में चौकीदार चोर है


देश की राजनीति में चौकीदार चोर है को लेकर राजनीति गर्म है। इस गर्माहट हो कौशांबी जिले की मंझनपुर कोतवाली ने और अधिक बढ़ा दिया है ।दरअसल मंझनपुर नगर पंचायत के कांग्रेसी नगर अध्यक्ष अपनी कार में चौकीदार चोर है लिखा रखा है बीती रात वह अपने घर के बाहर खड़े थे तभी मंझनपुर कोतवाल अपने हमराहियो के साथ वहां पहुंचे और कार सहित कांग्रेस नगर अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नगर अध्यक्ष को हवालात में डाल दिया। 



सुबह जब यह जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तलत अजीम को हुई वह अपने साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं को लेकर कोतवाली का घेराव कर लिया। कांग्रेसी चौकीदार चोर है का नारा लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तलत अजीम व मंझनपुर कोतवाल उदय वीर सिंह के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस भी हुई। कांग्रेसियों के तेवर देख कोतवाल ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष को छोड़ना पड़ा। पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर इमरान रिजवी का आरोप है कि उन्हें लाकप में पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा है। वही जिलाध्यक्ष तलत अजीम का कहना है कि पुलिस भाजपा के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad