जाम से निजात दिलाने के लिए जिले के एसएसपी बरजिंदरजीत सिंह ने पहल की - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 9, 2019

जाम से निजात दिलाने के लिए जिले के एसएसपी बरजिंदरजीत सिंह ने पहल की


औद्योगिक क्षेत्र रुद्रपुर में जहां सुबह और शाम के समय घंटो जाम लग जाया करता है अब उस जाम से निजात दिलाने के लिए जिले के एसएसपी बरजिंदरजीत सिंह ने पहल की है जिसके अंतर्गत चौराहे के पास कट बंद करा दिए गए हैं साथ ही ई रिक्शा के रूट में भी डायवर्जन किया गया है| ई रिक्शा अपने निर्धारित रोड पर ही चलेंगे तथा सवारी बैठाने एवं उतारने के लिए रिक्शा साइड में खड़ा करेंगे वहीं ट्रांजिट कैंप मोड पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है जहां टेंपो ऑटो रिक्शा पार्क किया जाएगा| रोड पर कोई भी ऑटो या रिक्शा पार्क नहीं किया जाएगा| उन्होंने बताया कि जो भी ट्रैफिक रूल का पालन तोड़ता हुआ पाया जाएगा उसका चालान की कारवाही की जाएगी तथा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में देख कर ई चालान की भी कार्रवाई करी जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad