“नीरव मोदी इन लंदन” करीब 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर देखा गया. बताया जा रहा है कि कई महीनों से नीरव मोदी लंदन में ही रह रहा था. उसने लंदन में अपना बिजनेस भी शुरू कर दिया है. टेलिग्राफ के मुताबिक, लंदन के जिस आलीशान घर में नीरव मोदी रहता है, उसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपये है और इसका हर महीने का किराया करीब 13 लाख रुपये है.
इसके अलावा नीरव मोदी ने लंदन में हीरे का कारोबार भी शुरू कर दिया है. अपने घर से थोड़ी देर पर उसका एक शो-रूम भी है. इसकी शुरुआत उसने मई, 2018 में की थी. उसने होलसेल ट्रेड एंड रिटेलर इन वाचिस एंड ज्वैलरी में अपने व्यवसाय को सूचीबद्ध भी करवाया है. बता दें, जनवरी, 2018 में नीरव मोदी भारत से फरार हुआ था.

No comments:
Post a Comment