रंगदारी को लेकर हुई हत्या - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 7, 2019

रंगदारी को लेकर हुई हत्या

Image result for दुर्गेश कसौधन की हत्या रंगदारी

गोरखपुर पुलिस ने व्यापारी दुर्गेश कसौधन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है... दरअसल व्यापारी दुर्गेश कसौधन की हत्या रंगदारी नहीं देने पर हुई थी। वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया घटना का खुलासा किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है... क्राइम ब्रांच की टीम और बेलघाट पुलिस की मुस्तैदी से वारदात का खुलासा हुआ है... वहीं वारदात का खुलासा करते हुये एसपी क्राइम ने मीडिया को बताया है कि दरअसल बदमाश दस लाख की रंगदारी मांग रहे थे। बदमाशों ने कुख्यात गुड्डू सिंह के नाम से धमका कर पैसा देने का दबाव बनाया था। लेकिन व्यापारी दुर्गेश कसौधन ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में बदमाशों ने शूटर शैलेन्द्र सिंह के जरिए गोली मारकर दुर्गेश कसौधन की हत्या की साजिश रची थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad