
पति पत्नी के बीच घर में हुई अनवन से नाराज होकर पति को खोजने निकली महिला से सामूहिक बलात्कार की घटना में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल कराने जिला मुख्यालय भेजा है। पीड़ित महिला ने बताया कि शाम 6:00 बजे उसका पति घर से नाराज होकर रेल से कटने की बात कह कर घर से चला आया था। थोड़ी देर बाद ही महिला उसे ढूंढते ढूंढते बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर आई जहां दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर जाकिर अली को जब पता चली तो उन्होंने तत्काल रेलवे थाना बरेली व स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
No comments:
Post a Comment