इजराइल और फिलिस्तीन के बीच गाजा पट्टी को लेकर हमेशा तनातनी बनी रहती है। फिलिस्तीन के आतंकियों द्वारा कई बार इजराइल पर हमला किया जा चूका है लेकिन हर बार इजराइल को कम और फिलिस्तीन को ज्यादा नुकसान होता है। इसकी एक वजह है देश की रक्षा करने वाला एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम, जिसे सेना ने अभी गाजा से लगती सीमा पर तैनात किया है।
मौजूदा समय में इजराइल का आयरन डोम दुनिया के सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है। इसे राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम कंपनी ने बनाया है, जिसने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के साथ मिलकर बराक-8 मिसाइलों का निर्माण भी किया है।
आयरन डोम मोबाइल लॉन्चर एक ट्रक के सहारे कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। ये इतना शक्तिशाली है कि 155 वर्ग किमी के दायरे में हर मिसाइल को खत्म कर सकता है। इसका डिटेक्शन-ट्रैकिंग रडार, वेपन कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल फायरिंग यूनिट से मिलकर अचूक मानी जाती हैं।
ये डिफेंस सिस्टम 4 से 70 किलोमीटर की दूरी तक के टारगेट की पहचान कर उन पर नजर रखता है। वहीं इसके चार से पांच लॉन्चर में एक बार में 20 मिसाइलें लगती हैं। यह मिसाइल गर्मी और इलेक्ट्रिक सेंसर वाली होती हैं और दूसरी मिसाइल से टकराकर उन्हें नष्ट कर देती हैं।

No comments:
Post a Comment