विश्वकप 2019 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, केदार जाधव हुए फिट - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 18, 2019

विश्वकप 2019 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, केदार जाधव हुए फिट



इंग्लैंड के वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्वकप 2019 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल चोट से जूझ रहे केदार जाधव अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे।
भारतीय टीम को 22 मई को इंग्लैंड रवाना होना है और केदार जाधव अब टीम के साथ ही इंग्लैंड जाएंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी बीसीसीआई की ओर से नहीं की गई है।
गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जाधव ने आखिरी लीग मैच में छलांग लगाकर ओवरथ्रो रोकने की कोशिश की थी। जिसमें उनके कंधे में चोट लग गई थी।
जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि विश्वकप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल जाधव विश्वकप से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को जगह मिल सकती है।
लेकिन टीम के एक फिजियो की रिपोर्ट के बाद अब केदार जाधव फिट बताए जा रहे हैं, जिसके बाद अब उनका इंग्लैंड जाना भी पक्का हो गया है लेकिन वह 25 और 28 मई को खेले जाने वाले दोनो प्रेक्टिस मैच का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस पर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है।
संभव है कि उन्हें बिना प्रेक्टिस मैच खिलाए ही टीम सीधे वर्ल्डकप मैदान में उतारे। बताते चलें कि केदार जाधव के कंधे में लगी चोट के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें क्वालिफायर 1 और क्वालियफायर 2 के साथ फाइनल मुकाबले में नहीं खिलाया था।
साथ ही यह आशंका जताई जा रही थी कि उनकी जगह रिषभ पंत समेत चार अन्य क्रिकेटरों में से किसी एक को विश्वकप में जाने का मौका मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad