नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने कान्स के रेड कार्पेट पर फैंस को अपने लुक से काफी प्रभावित किया और जमकर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा। लेकिन जो जलवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने रविवार देर रात कान्स फिल्म महोत्सव में बिखेरा आगे सभी फेल थे। ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म महोत्सव के 72 वें संस्करण में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई।
बता दें कि लॉन्ग ट्रेल के साथ मेटेलिक गोल्ड गाउन में तैयार ऐश्वर्या गाला में किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थीं, जिन्होंने पीले रंग की विषम पोशाक पहनी थी। Read More

No comments:
Post a Comment