जिस वक्त भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही थी और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की और आगे बढ़ रही थी। उसी समय पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल परिक्षण करके दुनिया के सभी देशों को हैरान कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का परिक्षण किया। जिसे उसने पूर्णता सफल करार दिया है।
पाकिस्तान सेना की ओर से मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान अब पूरी तरह से मिसाइल परमाणु हमला करने में सक्षम है। आसिफ गफूर ने बताया कि शाहीन-2 मिसाइल की मारक क्षमता 1500 किमी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस क्षेत्र सेना की मजबूती और क्षेत्र में स्थिरता के लिए यह जरूरी है। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मिसाइल का परिक्षण अरब सागर में किया गया।
इस बात पर सभी को हैरानी हो रही है कि पाकिस्तान ने इसके लिए आज का ही दिन क्यों तय किया। यह बात एक माह से अधिक समय से जगजाहिर थी कि भारत में मतों की गिनती 23 मई को होगी। ऐसे समय में यह मिसाइल परीक्षण अपने आप में सवालों के घेरे में आ गया है।
आपको बता दें कि भारत के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को मिली प्रचंड जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मोदी इस जीत के साथ भारत-पाकिस्तान समेत पूरे क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए काम करें।
भाजपा को मिली प्रचंड जीत और पीएम मोदी की आतंकियों और आतंकी हमलों पर जवाब देने की नीति ने पाकिस्तान को खौफ में लाने का काम किया है। पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण की टाइमिंग इसी तरफ इशारा भी कर रही है।

No comments:
Post a Comment