प्रचंड जीत के बाद आडवाणी और जोशी से मिले मोदी-शाह, इस तारीख को ले सकते हैं शपथ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 24, 2019

प्रचंड जीत के बाद आडवाणी और जोशी से मिले मोदी-शाह, इस तारीख को ले सकते हैं शपथ



लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत से साथ दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की।
मुलाक़ात के बाद मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी और तारीफ करते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह ने अच्छा काम किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का कहना है कि हमने जो पौधा लगाया वह पेड़ बना और अब फल दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी हमेशा बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीँ खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गुजरात जाकर अपनी मां हीरा बा से भी मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया ख़बरों के अनुसार प्रधानमंत्री 30 मई को शपथ ले सकते हैं।
पीएम मोदी का यह शपथ ग्रहण 2014 की तरह ही इस बार भी शाम 4 से 5 बजे के बीच ही होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री 28 मई को काशी जा सकते हैं और वहां धन्यवाद सभा को संबोधित कर सकते हैं। आज होने वाली भाजपा केंद्रीय कैबिनेट बैठक नई लोकसभा के गठन के मसले पर बुलाई जा रही है।
भाजपा केंद्रीय कैबिनेट बैठक 16वीं लोकसभा को भंग करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। इसके बाद नई लोकसभा का गठन होगा। नई लोकसभा के गठन के लिए तीन चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और नवनिर्वचित उम्मीदवारों की लिस्ट सौपेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad