इस टीम में है क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का दम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की भविष्यवाणी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 24, 2019

इस टीम में है क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का दम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की भविष्यवाणी


इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 30 मई शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि इस बार इयॉन मॉर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम काफी मजबूत है और टीम के पास यह टूर्नामेंट जीतने के अच्छा मौका है।
बता दें कि पांच मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देने के बाद, इंग्लैंड ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की। प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड को क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और वॉन का मानना है कि मौजूदा वनडे टीम के पास इस कीर्तिमान को स्थापित करने का अब तक का सबसे अच्छा मौका है।
अंग्रेजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में वॉन ने बताया, “मैंने अब तक इंग्लैंड की टीमों को देखा है उसमें से यह टीम सबसे बेहतरीन है। उन्होंने खिताब का प्रबल दावेदार माने जाने का अधिकार हासिल किया है।”
साथ ही उन्होंने कहा, “मैं जबसे क्रिकेट देख रहा हूं तब से लेकर अब तक इस इंग्लैंड टीम के पास सबसे अच्छा मौका है। मुझे एक युवा खिलाड़ी के रूप में 1992 का विश्व कप याद है। मैंने वह फाइनल कॉलेज में देखा था।” Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad