नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा। मोदी ने अपने भाषण में अपने संकल्प देश को बताए। ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने तीन वचन दिए हैं।
जिसमें उन्होंने पहला वचन दिया कि वो बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करेंगे। वहीं मोदी ने दूसरा वचन देते हुए कहा कि मैं मेरे लिए कुछ नहीं करूंगा। पीएम का तीसरा वचन था कि उनके समय का पल-पल, शरीर का कण-कण सिर्फ देशवासियों के लिए है।
वाराणसी लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, राहुल गांधी ने केरल की वायानाड सीट जीत ली है, जबकि अमेठी सीट हार गये हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर से 5 लाख 53 हजार मतों से जीत दर्ज की है। रायबरेली से सोनिया गांधी को जीत मिली है।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी सत्तारूढ़ तेलगु देशम पार्टी को करार झटका लगा है। यहां जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में YSR कांग्रेस की जीत लगभग पक्की है। पार्टी के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। Read more

No comments:
Post a Comment