आतंकी हमले की खुफ़िया जानकारी के बाद भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर हाईअलर्ट - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

आतंकी हमले की खुफ़िया जानकारी के बाद भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर हाईअलर्ट



नई दिल्ली: सरकारी सुत्रों का कहान है कि ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर में स्थित भारतीय वायुसेना के दो एयरबेस पर आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं। आतंकी श्रीनगर और अवंतीपुरा के एयर बेस पर भी हमला कर सकते हैं। इस चेतावनी के बाद इन बेसों और आस-पास के बेसों पर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बता दें कि हमले की खबर मिलते ही सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर हैं। क्योंकि 26 फरवरी की रात को वायुसेना ने  पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। इसके बाद पाक ने हमले का पलटवार करते हुए अपने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए लड़ाकू विमान एफ-16 को भेजा था। जिसके बदले में भारत ने पाक को मुहतोड़ जवाब दिया था और एफ-16 को मार गिराया था। इससे पहले 13 मई को भी जैश के एरिया कमांडर कमांडर मैसूर अहमद ने उत्तर प्रदेश के शामली सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद शामली में हाईअलर्ट घोषित किया गया था। स्टेशन और आसपास के इलाकों में रेलवे पुलिस के साथ खुफिया टीमों ने स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad