चीन की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का जवाब, कहा- अपने फैसले से नहीं हटेंगे पीछे - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 15, 2019

चीन की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का जवाब, कहा- अपने फैसले से नहीं हटेंगे पीछे



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं । दरअसल अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे को लेकर काफी विवाद चल रहा है । दरअसल डोनाल्ड ट्रंप चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी शुल्क लगाने के अपने फैसले पर दृढ़ता से कायम हैं । ट्रंप के इस फैसले से चीन और अमेरिका के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है ।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बताया कि, ‘व्यापार मोर्चे पर कुछ जवाबी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन तुलनात्मक रूप से यह काफी नहीं हो सकता’ । दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को चीन से आने वाले करीब 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर आयात शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि शेष बचे 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर भी इसी तरह का शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है । ट्रंप ने कहा कि, ‘हम जो कई अरब डॉलर शुल्क के रूप में ले रहे हैं, उसमें से एक छोटा-सा हिस्सा हमारे किसानों को जाएगा क्योंकि चीन भी हमारे किसानों के खिलाफ कुछ हद तक जवाबी कदम उठाएगा’ ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad