नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ गोलाबारी में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा गाँव में आतंकवादियों को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के चारों ओर घेरा कस दिया था। जिससे उनका बच कर जाना मुश्किल था। उसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ शुरू कर दी। जिसमें दो आतंकी मारे गए।
बता दें कि मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के संगठन के थे। उनकी सटीक पहचान स्थापित की जा रही है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, “ऑपरेशन अभी भी जारी है”। सुरक्षाबल लगातार जांच अभियान चलाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
पिछले दिनों भी अलग- अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 10 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पुलवामा और शोपियां में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में छह आतंकी मारे गए हैं। इसी तरह दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंजगाम सेक्टर में आतंकियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया और बाद में तीनों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।

No comments:
Post a Comment