EVM और VVPAT की सुक्षरा पर विपक्ष के इन आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 22, 2019

EVM और VVPAT की सुक्षरा पर विपक्ष के इन आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज



नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद  सिर्फ एक ही बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर आने वाले पांच सालों के लिए सत्ता का ताज किस के सर पर सजेगी। लेकिन चुनाव के बाद से एग्जिट पोल को लेकर विपक्षी पार्टियों में अजीब सी हलचल मची हुई है। बीते मंगलवरा को 22 विपक्षी दलों ने ईवीएम और वीवीपीएटी के मुद्दे पर 22 विपक्षी राजनीति पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक की। विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि 23 मई को वोटों की गिनती शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर VVPAT  पर्चियों की जांच की जाए। लेकिन चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की इस मांग को खारिज कर दिया है और कहा कि ईवीएम और वीवीपीएटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपीएटी के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मशीनें सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि ईवीएम और वीवीपीएटी को मतदान के दौरान ठीक से राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के सामने सील कर दिया गया था। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ईवीएम की धांधली के आरोपों पर, चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा ईवीएम को एक कमरे में मजबूत निगरानी रखने” के बारे में मुद्दा था जिसे ईसीआई के निर्देशों को बता कर हल किया गया था।
वहीं चुनाव आयोग ने चंदौली में धांधली के आरोपों को भी खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम उचित सुरक्षा और प्रोटोकॉल के अंदर है। साथ ही चुनाव आयोग ने डोमरीगंज में धांधली के आरोपों पर कहा कि ईवीएम उचित सुरक्षा और प्रोटोकॉल में हैं। इस लिए ईवीएम और वीवीपीएटी पर किसी भी तरह का आंदोलन बे बुनियाद है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad