अमेरिका को आँख दिखाने वाले देश पर पड़ी सूखे की मार, नहीं बरसी पानी की एक भी बूँद - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

अमेरिका को आँख दिखाने वाले देश पर पड़ी सूखे की मार, नहीं बरसी पानी की एक भी बूँद



अमेरिका को आँख दिखाने वाला देश उत्तर कोरिया खाने-पीने की चीजों की कमी से जूझ रहा है वहीँ इंटरनेशनल मीडिया में खबर जोरों पर है कि कोरियाई देश करीब चार दशकों में सबसे भीषण सूखे से जूझ रहा है। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि इस साल के पहले पांच महीनों में देशभर में औसतन 54.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया में 1982 के बाद से यह बारिश का सबसे कम स्तर है। यह देश पहले से ही कमजोर अर्थवयवस्था से दोचार हो रहा है। 
वहीँ सूखा पड़ने के बाद से इसकी इकोनॉमी पूरी तरह से टूट जाएगी। आपको बता दें उत्तर कोरिया में 1982 में इसी अवधि में औसतन 51.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसियों ने इस माह की शुरुआत में एक संयुक्त आंकलन में कहा था कि उत्तर कोरिया में करीब एक करोड़ लोग ‘‘खाने की भीषण कमी” से जूझ रहे है।
संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने फरवरी में तत्काल खाद्य सुरक्षा की एक असाधारण अपील की थी।
वहीँ नॉर्थ कोरिया के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने देश में भोजन की कमी के लिए खराब मौसम और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों को दोषी ठहराया है।

डब्ल्यूएफपी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया में एक करोड़ लोग जो कि पूरी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हैं, खाने के सामान की कमी के चलते प्रभावित हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad