नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे ही राजनिति पार्टियों में हलचल भी बढ़ती जा रही है। क्योंकि चुनाव के बाद क्या होगा ये कोई नहीं जानता। जिस तरह लोकसभा चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है ठीक उसी तरह नेताओं के बयान भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस वक्त हम बात कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू की उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कुछ दिन पहले दिए गए बयान को यह कहते हुए समर्थन किया और कहा कि वह कभी झूठ नहीं बोलेंगी।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिंह सिद्दू ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी पर अमृतसर से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने का आरोप लगा कर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी नैतिक तौर पर इतनी मजबूत हैं कि वो कभी झूठ नहीं बोलेंगी। वहीं सीएम अमरिंदर ने भी पटियाला में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। Read More

No comments:
Post a Comment