SC से नहीं मिली राजीव कुमार को राहत, इस मामले में जा सकते हैं जेल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

SC से नहीं मिली राजीव कुमार को राहत, इस मामले में जा सकते हैं जेल



नई दिल्ली : शारदा चिट फंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट का इस मामले में कहना है कि सीबीआई भी इस मामले में कानून को ध्यान में रखकर ही काम करे। जबकि राजीव कुमार की गिरफ्तारी 7 दिन के लिए रोक दी गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने  30 अप्रैल को सीबीआई को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ पर पहले दी गई छूट को हटाने के लिए संतोषजनक सबूत पेश करने का निर्देश दिया था।
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई भी सबसे पहले कोर्ट में ये साबित करे कि राजीव कुमार की इस मामले में सबूत मिटाने या ग़ायब की पूरी भूमिका रही है। अदालत ने इसके साथ ही सीबीआई से राजीव कुमार की संलिप्तता खासकर लैपटॉप के डाटा, मोबाइल फोन या डायरियों से सीधे सबूत पेश करने के निर्देश दिए, जिसमें कथित रूप से सबूतों को नष्ट करने के लिए प्रभावशाली लोगों को भुगतान की जानकारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad