सभी गूगल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की अलग-अलग जरुरत होती है। उसी के मुताबिक फोन में अलग-अलग ऐप्स को इंस्टॉल करते हैं। कई ऐप्स ऐसे भी होते है, उसका यूज सिर्फ एक ही बार होता है। फिर कई दिनों तक यूजर्स उसे कई दिनों तक इस्तेमाल भी नहीं करते और ना ही फोन से डिलीट करते हैं। ऐसे में आपके फ़ोन की स्पीड काम हो जाती है।
इसमें कोई शक नहीं है कि आजकल के ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स बेहतर स्टोरेज के साथ आते हैं, लेकिन इसके बावजूद इन स्मार्टफोन्स में समस्या आ जाती है। गूगल ने यूजर्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नई सर्विस शुरू की है।
गूगल प्ले स्टोर अब यूजर्स को उन ऐप्स को अनइंस्टॉल करने का सुझाव देगा जो फोन के स्टोरेज को कम करने का काम कर रहे हैं। ऐंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार गूगल प्ले स्टोर का यह फीचर कुछ यूजर्स तक पहुंच भी चुका है।
ऐप्स को अनइंस्टॉल करने के लिए प्ले स्टोर से यूजर्स रिमाइंडर दिया जाता है। इसपर टैप करने के बाद नोटिफिकेशन सेक्शन में देख सकते हैं कि उनके फोन में वे कौन से ऐप हैं जो काफी टाइम से आपके फ़ोन में मौजूद है लेकिन उनका प्रयोग नहीं किया गया है।
यूजर्स इन ऐप को डिलीट कर सकते हैं। ऐप के डिलीट होने के बाद गूगल इस बात की भी जानकारी देगा कि ऐप को डिलीट करने से फोन में कितना स्पेस खाली हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंचेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। यह गूगल की टेस्टिंग का भी एक हिस्सा हो सकता है।
बीते कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आयी थी कि गूगल प्ले स्टोर से एक साथ कई ऐप को डाउनलोड करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर ऐपल ऐप स्टोर पर पहले से मौजूद है।

No comments:
Post a Comment