लोकसभा चुनाव के छह चरण का मतदान पूरा हो गया है लेकिन पश्चिम बंगाल की सियासी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पर बैठे नेता एक दूसरे पर जवाबी हमला बोलने से नहीं चूक रहे है। पश्चिम बंगाल में इन दो पार्टियों की जंग के बीच अब एक बार फिर यहां अमित शाह को रैली करने और हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत न मिलने का मुद्दा गरमा गया है।
मौजूदा मामला पश्चिम बंगाल के जाधवपुर शहर का है, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रैली करने की इजाजत नहीं दी गई है। खबरों के मुताबिक उनके हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई।
आपको बता दें पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए 19 मई को अब सिर्फ 9 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तीन रैलियों का समय निर्धारित हुआ है।
अमित शाह की एक रैली दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में दोपहर 12.30 बजे होनी थी। शाह के हेलीकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं दी गयी है। साथ ही उनकी रैली की भी परमिशन नहीं दी गयी।
बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर गुंडागर्दी और जानबूझ के पार्टी के नेताओं रोकने का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि इस मामले में अब चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेंगे।
बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हमलों का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं इंच-इंच का बदला लूंगी, आपने मुझे और बंगाल को बदनाम किया है।

No comments:
Post a Comment