आखिर किस बात पर कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर का उड़ाया मजाक ? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 13, 2019

आखिर किस बात पर कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर का उड़ाया मजाक ?



पिचले हफ्ते रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ को लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई है । वहीं बात करें अगर लोगों के इस फिल्म को लेकर रिएक्शन की तो कई लोगों तो आधी फिल्म देख के ही थिएटर से उठ गए । तो कुछ लोगों ने इस फिल्म को लेकर जमकर मजाक उड़ाया । फिल्म की कहानी को देख कर कई लोगों ने ट्वीटर पर भी इस फिल्म को लेकर मजाक बनाया और कई तरह के भद्दे कमेंट करे । वहीं अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का नाम भी जुड़ चुका है ।
दरअसल रंगोली ने इस फिल्म को लेकर ट्वीटर पर विवादित बयान दिया है साथ ही करण जौहर का भी मजाक उड़ाया है । रंगोली ने इस फिल्म का माजाक उड़ाते हुए ट्वीट कर लिखा कि, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हाहा… नॉटी पापा जो’। दरअसल, रंगोली यह कमेंट एक यूजर्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिया, जिसमें यह लिखा था कि एक महिला मैटिनी शो के दौरान बाहर खड़ा होकर यह कह रही थी कि ‘हाई मैं धर्मा प्रोडक्शन से हूं और अगर आप बूरा न मानें तो क्या आप फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू देंगे’ ।
बता दें कि, इस फिल्म में अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की तिगड़ी लोगों के दिलों को नहीं जीत पाई । फैंस के मुताबिक इसकी खास वजह इस फिल्म की कहानी है । वहीं इस फिल्म के फस्ट पार्ट जो कि साल 2012 में आया था उसे लोगों ने काफी पसंद किया था । जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्दार्थ मल्होत्रा की जोड़ी देखने को मिली । साथ ही इस फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आई थी ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad