अगर फैशन की बात करें तो जहां कई बॉलीवुड एक्ट्रेस फैशन के मामले में फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना रही हैं । वहीं अब कुछ छोटे पर्दे की एक्ट्रेसेस भी फैशन के मामले में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं । अगर टेलीवीजन सिरियल की बात करें तो ‘नागिन 3’ में नागिन का रोल निभा चुकी पवित्रा पुनिया ने अपना फोटोशूट कराया जिसमें उनका हॉट अंदाज देखने को मिला ।
अपना बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद पवित्रा ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया । जिससे उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी । बता दें कि, अपने इस बोल्ड फोटोशूट में पवित्रा ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है और उनके इसी हॉट को देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं । इस फोटोशूट के लिए पवित्रा ने मोव कलर की शिमर साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया है, जो उन पर काफी जच रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पने कर्ल बालों को खुला छोड़ा हुआ है ।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पवित्रा ने कैप्शन में लिखा है कि, जल्द ही वह सीरियल डायन में नजर आने वाली हैं। बता दें पवित्रा को नागिन 3 में काफी पसंद किया गया था। पवित्रा की ये तस्वीरें यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आग ही लगा दी। वहीं कई यूजर्स ने यह भी लिखा है कि, डायन अगर इतनी खूबसूरत हैं तो हमारे पीछे पड़ जाए। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब पवित्रा ऐसे हॉट अंदाज में नजर आई हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपनी हॉट अंदाज की तस्वीरें अपने फैंस संग शेयर कर चुकी हैं। पवित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


No comments:
Post a Comment