मारुति सूजिकी ने लॉन्च किया पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया विटारा ब्रेज़्ज़ा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 25, 2019

मारुति सूजिकी ने लॉन्च किया पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया विटारा ब्रेज़्ज़ा




नई दिल्ली: मारुति सूजिकी ने अपनी पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया विटारा ब्रेज़्ज़ा स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया है। ब्रेजा स्पोर्ट्स एडिशन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। रेग्युलर मॉडल की तुलना में स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत करीब 30 हजार रुपये ज्यादा है। स्पोर्ट्स एडिशन में ब्रेजा पर कॉस्मेटिक अपडेट्स मिलेंगे, जिससे कंपनी ने एसयूवी को ज्यादा स्टाइलिश बनाया है।
बता दें कि ब्रेजा के स्पोर्ट्स एडिशन में यूनीक अक्सेसरी पैकेज दिया गया है, जिसे एसयूवी के किसी भी वेरियंट में कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक की अक्सेसरी हैं। इस अक्सेसरी पैकेज में नए सीट कवर, डिजाइनर मैट्स, साइड क्लैडिंग, बॉडी ग्राफिक्स, फ्रंट और रियर गार्निश, लेदर स्टीयरिंग कवर, डोल सिल-गार्ड, वील आर्क किट और नेक कुशन आदि शामिल हैं।
वहीं सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। साल 2016 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा ब्रेजा की बिक्री हो चुकी है। यह एसयूवी सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का डीजल इंजन है। इसका माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। ब्रेजा के रेग्युलर मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूमकीमत 7.68 लाख रुपये है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad