नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अल-कायदा से समुह संबंध रखने वाले अंसार ग़ज़ावत-उल-हिंद के तथाकथित प्रमुख जाकिर मूसा मारा गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के दादसरा में गुरुवार रात हुए अभियान में एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान जाकिर मिसा के रूप में हुई है।
बता दें कि जाकिर रशीद भट जिसे जाकिर मूसा भी कहा जाता है और मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी का उत्तराधिकारी था। जाकिर दक्षिण कश्मीर के त्राल के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया, इसकी पुष्टी अधिकारियों ने शुक्रवार को की। मूसा अंसार ग़ज़ावत-उल-हिंद के प्रमुख था और उसने तालिबान-ए-कश्मीर का गठन किया था। मूसा घाटी में इस्लामिक खिलाफत स्थापित करना चाहता था।
वहीं रक्षा प्रवक्ता राजेश कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शुक्रवार की सुबह शव बरामद होने के बाद जाकिर मूसा के रूप में की गई। इसके साथ ही हथियार और युद्ध जैसे सामानों को मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों कहना है कि सुरक्षा बलों ने डडसरा गांव में एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया था और जब आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, तो सुरक्षाबलों ने गोलियां चला दी। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने की कोशिश में आतंकियों ने एक लांचर का इस्तेमाल कर ग्रेनेड लूटना शुरू कर दिया। Read More

No comments:
Post a Comment