नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं औऱ कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ मनी लॉन्डरिंग केस में फंसे यूपीए सरकार की चेयर पर्सन सोनिया गांधी के दामाद की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। रॉबर्ट वाड्रा की जमानत याचिका को खारिज कराने के लिए ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दी है।
बता दें कि वाड्रा को दिल्ली की एक ट्रायल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाई कोर्ट की रूख किया। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई। अधिवक्ता, प्रवर्तन निदेशालय अभियोजक डी. पी. सिंह के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि जांच के उद्देश्य से वाड्रा को दी गई सुरक्षा हानिकारक होगी।
वहीं वाड्रा के अलावा, एजेंसी ने उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को दी गई अग्रिम जमानत को भी चुनौती दी है। साथ ही कहा है कि जब तक इस मामले की जांच चल रही है तब तक वाड्रा या इस केस से जुड़ा कोई भी व्यक्ति देश से बाहर नहीं जा सकता और जब भी उनको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उनको हाजिर होना होगा और इस मामले से जुड़े किसी भी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। वाड्रा को लंदन स्थित संपत्ति ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की संपत्ति खरीदने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:
Post a Comment