लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना परचम दोबारा लहराया। भाजपा की इस जीत का श्रेय महानायक बनके उभरे प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। भारत ही नही बल्कि विश्व पटल पर भी पीएम मोदी की जीत के चर्चे हैं। दुनिया भर से प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाइयाँ मिल रही हैं। सभी पड़ोसी देशों से तो बधाई संदेश आये ही लेकिन सात समंदर पार के भी राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं।
अमेरिका ब्रिटेन रूस, सऊदी अरब, जापान चीन सहित लगभग सभी प्रमुख देशों से मोदी को जीत की बधाई मिली लेकिन इन बधाईयों में जो सबसे ख़ास बधाई है वो है भारत के घनिष्ठ मित्र इजराइल की।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने के लिए हिंदी में अपना बधाई संदेश भेजा। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त नरेन्द्र मोदी आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे । बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त। इस ट्वीट के अंत में इजराइल और भारत के राष्ट्रध्वज बने हुए हैं और दोनों ध्वज के बीच में हाथ मिलते हुए एक इमोजी है। Read More

No comments:
Post a Comment