Lok Sabha Election Results 2019 में एनडीए और भाजपा को मिलती दिख रही जबरदस्त जीत ने सभी राजनीति के पंडितों को हैरान कर दिया है। ये साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टेलीफोन पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।
चीन के राष्ट्रपति शी ज़िनपिंग ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। भूटान के राजा जिग्मे शेखर नामग्याल ने भी पीएम मोदी को शानदार बढ़त पर बधाई दी है।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनन्याहू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजराइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त।’ Read More

No comments:
Post a Comment