लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। परिणाम आने में अब केवल कुछ घंटों का ही समय बचा रह गया है। हालांकि शुरुआती रुझानों में यह साफ हो रहा है कि एनडीए एक बार फिर से 350 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच नेताओं का प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई ट्वीट का सिलसिला शुरू हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि “एग्जिट पोल सही साबित हुए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बीजेपी और एनडीए बधाई। पीएम मोदी और अमित शाह ने प्रोफेशनल अभियान के जरिए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।”
वहीँ मतगणना के रुझानों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि, ‘विजेताओं को बधाई, लेकिन सभी हारने वाले हारे नहीं हैं। हमें पूरी समीक्षा करनी होगी और फिर हम अपने विचार आप सभी के साथ साझा करेंगे। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने दीजिए और वीवीपैट का मिलान होने दीजिए। Read More

No comments:
Post a Comment