वायनाड से राहुल गांधी करीब 2 लाख वोट से आगे, अमेठी से लग सकता है झटका - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

वायनाड से राहुल गांधी करीब 2 लाख वोट से आगे, अमेठी से लग सकता है झटका



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट पर 22.56 प्रतिशत मतगणना के बाद अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 2 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। जहां गांधी 1,60,000 मतों के करीब पहुंच रहे हैं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी वाम दलों के पी.पी. सुनीर को सिर्फ 58,000 मत मिले हैं।
सीपीआई (एमएल) रेड स्टार ने के उषा और सेकुलर डेमोक्रेटिक कांग्रेस ने पीपी जॉन को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद पीके को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं राहुल गांधी उत्‍तर प्रदेश की अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे है। लेकिन वहां पर राहुल को झटका लगता दिख रहा है। मौजूदा समय में स्मृति ईरानी से 4674 वोटों से आगे चल रही हैं।
इस बार के चुनाव में देखना होगा कि राहुल गांधी के लिए वायनाड ‘काशी’ साबित होगा। इसका फैसला 23 मई यानी गुरुवार को हो जाएगा। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना के रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दें अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार शुरू से ही हावी रहा है। 1967 से लेकर अब तक यहां सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस ने लोकसभा का चुनाव न जीता हो। वर्तमान में अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अंदर पांच विधानसभा क्षेत्र (अमेठी, गौरीगंज, तिलोई, जगदीशपुर और सलोन) आते हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाले राहुल यहां जीत की हैट-ट्रिक लगा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad