Lok Sabha Election Results 2019: दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

Lok Sabha Election Results 2019: दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे



Lok Sabha Election Results 2019 के लिए दिल्ली में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। यहां सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान हुआ था।  इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। इस बार दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा  है।
दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव के परिणाम आने ही वाले हैं। रुझानों की मानें तो दिल्ली में बीजेपी 7 में से 6 सीटें ले रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी और राघव चड्ढा दो सीटों पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
दिल्ली की जंग में इस बार कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी के डॉ। हर्षवर्द्धन के साथ रमेश विधूड़ी का करियर दांव पर लगा है। ताजा रुझान और रिजल्ट के लिए जुड़े रहिए।
आपको बता दें कि चांदनी चौक लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार पंकज गुप्ता तीसरे नंबर पर खिसके दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल और पहले नंबर पर हर्षवर्धन हैं।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के हंस राज हंस, चांदनी चौक से हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है।
दिल्ली में दो सीटों पर बीजेपी आगे। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के अजय माकन के खिलाफ बीजेपी की मीनाक्षी लेखी लीड कर रहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad