चुनावी नतीजों के बाद भड़क सकती है हिंसा, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

चुनावी नतीजों के बाद भड़क सकती है हिंसा, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट



लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले 23 मई को मतगणना शुरू हो गई है और मतगणना के दौरान हिंसा की संभावना के चलते गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘गृह मंत्रालय ने सभी राज्य को मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को मतगणना के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़कने की आशंका के संबंध में अलर्ट जारी किया है।’
मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अलर्ट जारी करने के साथ ही स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि मतगणना के दौरान देश में कुछ संगठन और व्यक्तियों ने विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में, हिंसा फैलाने जैसे बयान दिए हैं। इन बयानों के चलते देश में माहौल बिगड़ सकता है। जिसके चलते मतगणना की प्रक्रिया भी बाधित हो सकती है। ऐसे में सभी राज्यों को पहले ही सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को खत्म हुआ था। जिसके बाद आज यानी 23 मई को मतगणना की जा रही है और शाम 6 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

वहीं अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद आए तमाम एग्जिट पोल में दिखाया गया था कि एक बार फिर से देश में एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद विपक्षी दलों की ओर से ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कही जा रही थी और कई बयान भी दिए गए थे, जिनसे हिंसा फैल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad