अमेरिका ने भी जताया भारतीय चुनाव आयोग पर भरोसा, US विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

अमेरिका ने भी जताया भारतीय चुनाव आयोग पर भरोसा, US विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान



भारत में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और आज मतगणना की जा रही है। जिसके बाद कुछ ही देर में चुनावी परिणाम हमारे सामने आ जाएंगे। हालांकि परिणाम आने से पहले और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद कई एग्जिट पोल हमारे सामने आए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को ही जीत मिलते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद से विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम के साथ हेरफेर होने की बात कही थी।
यही नहीं इस आरोप के साथ ही विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसे बयान भी आए थे, जिसने चुनाव आयोग का मनोबल बढ़ाने का काम किया था। वहीं अब अमेरिका ने भी भारतीय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल अमेरिका ने कहा है कि उसे भारतीय चुनाव की निष्पक्षता एवं ईमानदारी पर पूरा भरोसा है और चाहे जो भी जीते वह उसके साथ मिलकर काम करेगा।
यहां की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने कहा है कि ‘मैं अमेरिका के नजरिए से कहूंगी कि हमें भारतीय चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी एवं निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है और चाहे कोई भी जीते या जो भी परिणाम आए। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे।’
अमेरिका भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र साख के कारण अन्य देशों की अपेक्षा भारत में अपने पर्यवेक्षक नहीं भेजता है।
यही नहीं ओर्तागस ने कहा है कि ‘हमारे भारत सरकार के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कई बार कहा है कि हम भारत के सच्चे सामरिक साझीदार हैं।’ उन्होंने इतनी बड़ी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत और उसके लोगों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि ‘किसी ने मुझे आज बताया है कि भारत की चुनाव प्रक्रिया मानव इतिहास की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad