बीटा वर्जन 2.19.151 में Whatsapp एक ऐसा फीचर देने वाला है जिससे आप QR कोड की मदद से कॉन्टैक्ट को शेयर कर सकते हैं।
मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सअप कई नए फीचर्स को लांच करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कंपनी कई तरह से टेस्ट भी कर रहा है। वहीं Whatsapp स्टेटस को लेकर भी इस बात का एलान किया जा चुका है कि कंपनी साल 2020 में इसमें विज्ञापन देने जा रही है। फिलहाल यह डेवलपिंग प्रोसेस पर चल रहे है। कंपनी ने इन सभी प्रोसेस को बीटा वर्जन पर टेस्ट किये है।
आईये जानते हैं वो फीचर्स जिसपर व्हाट्सप्प काम कर रहा है।
कॉन्टैक्ट को QR कोड की मदद से भेजना
बीटा वर्जन 2.19.151 में Whatsapp एक ऐसा फीचर देने वाला है जिससे आप QR कोड की मदद से कॉन्टैक्ट को शेयर कर सकते हैं।
इन- एप ब्राउजिंग
इससे यूजर किसी भी लिंक को सीधे व्हॉट्सएप में खोलकर ही पढ़ सकता है उसे किसी ब्राउजर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Noida news
डार्क मोड
कई समय से एंड्रॉयड और iOS के लिए इस फीचर पर काम किया जा रहा है। लेकिन अब WABetaInfo रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को डार्क मोड देने वाली है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एप के बैकग्राउंड को डार्क मोड में बदल पाएंगे।
व्हॉट्सएप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी पर डालना
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हॉट्सएप स्टेटस को अब सीधे फेसबुक स्टोरी पर भी शेयर कर पाएंगे। इस नए फीचर को एंड्रॉयड 2.19.151 में पाया गया है। इससे आपके पास एक ऑप्शन होगा जो एड टू फेसबुक स्टोरी होगा इसपर क्लिक करते ही सीधे आपकी स्टोरी फेसबुक पर चली जाएगी। noida news
रिवर्स इमेज सर्च
इससे फीचर की मदद से यूजर किसी भी इमेज को सीधे सर्च कर सकता है और उसकी पुष्टि कर सकता है। इस फीचर की मदद से सीधे इमेज को गूगल पर अपलोड कर ये देख पाएंगे कि भेजा या पाया गया इमेज सच है या फेक।


No comments:
Post a Comment