छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तरेम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें ग्रामीणों वहां की पुलिस पर आरोप लगाया है कि कुछ दिन बाद जिस लड़की की शादी होने वाली थी पुलिस ने उस पर झूठा आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया है। जिस वक्त पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार किया उस वक्त वो शादी की खरीददारी करने गई हुई थी।
साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि पीडिया निवासी सन्नी अवलम की शादी सोमवार 26 मई को को तरेम निवासी सुक्का कडती के साथ होनी थी पर पुलिस ने लड़की को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया है।
बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस ने 23 मई को बचेली से सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा कर उन्हें जेल भेज दिया था, जिनमें बीजापुर जिले के पीडिया निवासी सन्नी अवलम भी शामिल हैं। उस पर पुलिस ने सीएनएम सदस्य होने का आरोप लगाया है।
वहीं बीते शुक्रवार को को बीजापुर पहुंचे तरेम निवासी मनोज कडती ने बताया कि पीडिया निवासी सन्नी अवलम की सगाई एक साल पहले उसके बड़े भाई सुक्का कडती के साथ की गई थी और 26 मई को गांव में उनकी शादी होनी थी।

No comments:
Post a Comment