आज राष्ट्रपति के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं पीएम मोदी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 25, 2019

आज राष्ट्रपति के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं पीएम मोदी





नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजो के बाद बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। इसके बाद पीएम मोदी शनिवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक करेंगे। बैठक में नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके ठीक बाद एनडीए की बैठक होगी। शनिवार शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक बुलाई गई है।

बता दें कि बैठक में उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान समेत एनडीए के सभी नेता और सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का भी नेता चुना जाएगा। इसके बाद मंत्रिमंडल के गठन और पोर्टफोलियो को लेकर अमित शाह शनिवार और रविवार को अलग-अलग एनडीए सहयोगियों के साथ विचार विमर्श करेंगे और पीएम मोदी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

वहीं पीएम मोदी आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ ऑफिस के स्टाफ को संबोधित किया। बोले- आपक लोगों के कारण सफल रहा। आप लोगों ने अपेक्षा से परे काम किया। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार की शाम को अपने गृहराज्य गुजरात जाएंगे। वह अपने मां से आशीर्वाद लेंगे और फिर अगले दिन सोमवार की सुबह काशी जाएंगे। जहां वो भगवान का आशीर्वाद लेंगे।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad