दिल्ली में फिर पड़ी महंगे पेट्रोल की मार, कीमत इतने रूपये बढ़ी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 29, 2019

दिल्ली में फिर पड़ी महंगे पेट्रोल की मार, कीमत इतने रूपये बढ़ी



राजधानी समेत देश के कई शहरों में महंगे पेट्रोल और डीजल खरीदने का सिलसिला जारी है।

नई दिल्ली। राजधानी समेत देश के कई शहरों में महंगे पेट्रोल और डीजल खरीदने का सिलसिला जारी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल का भाव दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे जबकि मुंबई 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिनों में पेट्रोल 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल का दाम भी इन तीन दिनों में 21 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। 
वहीं इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.28 रुपये, 72.54 रुपये, 75.97 रुपये और 73.01 रुपये प्रति लीटर हो गए। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 64.11 रुपये, 66.03 रुपये, 67.22 रुपये और 67.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad