कांग्रेस पार्टी में जारी इस्तीफों की झड़ी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज किया है।
कांग्रेस पार्टी में जारी इस्तीफों की झड़ी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज किया है और कहा है कि कांग्रेस को अपना नाम बदलकर ‘इस्तीफा नेशनल कांग्रेस’ कर देना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, “जिस प्रकार से @INCIndia में इस्तीफों की झड़ी लग रही है उसे देखते हुये INC ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ का नाम बदलकर ‘इस्तीफा नेशनल कांग्रेस’ कर देना चाहिये।
कांग्रेस पार्टी का पूरा नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से इसी के आधार पर तुकबंदी करते हुए कहा है कि कांग्रेस का नाम अब इस्तीफा नेशनल कांग्रेस कर दिया जाना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय भी इस वक्त सरकारी कर्मचारी को बल्ले से पीटने के कारण चर्चा में हैं। Read More

No comments:
Post a Comment