87 साल की दादी का ‘स्वैग’, फैन से ‘स्वैग स्टार’ कैंसे बनी दादी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 9, 2019

87 साल की दादी का ‘स्वैग’, फैन से ‘स्वैग स्टार’ कैंसे बनी दादी



87 साल की चारुलता पटेल ‘स्वैग स्टार’, इनके उत्साह को देखते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इनके मुरीद हो गए।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस वर्ल्ड कप में काफी कुछ देखने को मिला। मैदान के अंदर तो रोमांच था ही, लेकिन मैदान के बाहर भी काफी कुछ देखने को मिला। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की एक ऐसी फैन्स से भी मिलने का मौका मिला। जिसने न सिर्फ पूरे भारत का दिल जीता, ब्लकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे मिलने खुद स्टैंड पर पहुंचे। हम बात कर रहे हैं 87 साल की चारुलता पटेल की।
87 साल की दादी का ‘स्वैग’, फैन से ‘स्वैग स्टार’ कैंसे बनी दादी
जिनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की इस फैन को टीम इंडिया को चियर करते हुए देखा गया। इनके उत्साह को देखते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इनके मुरीद हो गए। मैच जीतने के बाद वे दादी से मिलने खुद पहुंचे। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ। इस मैच में दादी को वुवुजेला या पिपिहिरी बजाते हुए देखा गया था।
विराट ने दादी से की इस मुलाकात का वीडियो और फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, “मैं प्यार और समर्थन के लिए अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर चारुलता पटेल जी को वह 87 साल की हैं लेकिन फिर भी उनका जुनून और समर्पण देखने को मिलता है। अब तक के क्रिकेट करियर में मैंने ऐसा जुनून और समर्पण करने वाला प्रशंसक नहीं देखा है। उम्र बस एक नंबर होती है, जुनून ही आपको ऊंचाइयों तक ले जाता है। उनके आशीर्वाद से हम अगले चरण में जा रहे हैं। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad