युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने के मामले में नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार टॉप पर
पूरी दुनिया भर में योग के लिए युवाओं को प्रेरित करने के मामले में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार और योग गुरु बाबा रामदेव तक को पछाड़ कर इस लिस्ट में नंबर 1 पर बने हुए है देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने के मामले में नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे हैं इसके बाद इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और योग गुरु बाबा रामदेव का नाम आता है
भारत की प्रमुख प्रिवेंटिव हेल्थकेयर इकोसिस्टम ‘जीओक्यूआईआई’ ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की. बता दें लोगों के स्वस्थ्य के लिए प्रेरित करने वाले अन्य लोगों की लिस्ट में एमएस धोनी, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली और दीपिका पादुकोण शामिल हैं, जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है
इस सर्वे में 2019 के Top 30 Health and Fitness Influencers की सूची जारी की गयी है यह ऐसे नाम हैं, जिन पर फिटनेस को लेकर यूथ भी भरोसा करते हैं इस सूची में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के अलावा कई स्पोर्ट्सपर्सन भी शामिल हैं, मगर आश्चर्यजनक रूप से सबको पीछे छोड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने नंबर वन पोजिशन हासिल कर ली Read More
No comments:
Post a Comment