फेसबुक से पनपे प्यार ने पहले से शादीशुदा युवक और महिला को बनाया हैवान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 1, 2019

फेसबुक से पनपे प्यार ने पहले से शादीशुदा युवक और महिला को बनाया हैवान



आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या कोई प्यार में इस हद तक भी गिर सकता है?

हरियाणा के सोनीपत में फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली जिसके बाद साजिश और कत्ल की ऐसी वारदात हुई जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की क्या कोई प्यार में इस हद तक भी गिर सकता है? फेसबुक से पनपे प्यार ने पहले से शादीशुदा युवक और महिला को इस कदर हैवान बना दिया कि दोनों अपने पति और पत्नी को मौत की नींद सुलाने की साजिश करने लगे| यहां प्रेमी ने प्रेमिका की मदद लेकर पहले अपनी पत्नी का कत्ल करवाया और फिर प्रेमिका के पति का कत्ल हुआ, हद तो तब हो गई जब दोनों ने तेरहवीं से पहले ही शादी भी कर ली, तेरहवीं पर किसी के हाथ मोबाइल लगा, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ|
सोनीपत के गांव नाहरा में ऐसा मामला सामने आया है  जहां पर एक प्रेमी-प्रेमिका ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया| इस बारे में जिसने भी सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए| 13 जून को जयसिंह नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी| उसकी मौत के बाद उसका दाह-संस्कार कर दिया गया था. वहीं, उसकी तेरहवीं के दिन रिश्तेदार घर पर इकट्ठे हुए थे| उनमें से ही एक के हाथ जयसिंह की पत्नी रेखा का फोन लग गया| जब उसने फोन में देखा तो जो खुलासा हुआ, उसे देख वह दंग रह गई| खुलासा हुआ कि रेखा ने गांव के ही नवीन के साथ आर्य समाज मंदिर में 22 जून को शादी कर ली है, बाद में एक के बाद एक पन्ने खुलते चले गए, और पता चलता है कि नवीन ने 28 मई को पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर 13 जून को रेखा ने अपने पति को भी मौत के घाट उतार दिया|
इन दोनों के नाजायज संबंध थे और अपने पति और पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली| जयसिह की मां ने बताया कि उसके बेटे का शव 13 जून को घर में फंदे पर लटका मिला था. उसकी पत्नी रेखा ने परिजनों को उसके आत्महत्या करने की बात कही थी| साथ ही उसकी पत्नी ने कहा कि पोस्टमार्टम में उसके पति के शव से बेकद्री होगी इसलिए दबाव बनाकर उसका पोस्टमार्टम तक नहीं करवाने दिया था और शव का अंतिम संस्कार करा दिया| बुजुर्ग का आरोप है कि उसके बेटे की पत्नी रेखा के गांव के ही युवक नवीन से अनैतिक संबंध हैं| जयसिंह की मां ने बताया कि 15 दिन पहले 13 जून को सुबह वह गांव में ही रहने वाले अपने दूसरे बेटे के पास गई थी, जब दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटी तो रेखा छत पर खड़ी होकर शोर मचा रही थी|
उसने उससे पूछा तो वह उसे घर के अंदर लेकर गई थी, वहां पर उसके बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था, उसके पैर भी बैड पर टिके हुए थे और घर के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था| रेखा ने बताया कि जयसिंह ने आत्महत्या कर ली है, उसके बाद अन्य परिजन आए और पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने लगे तो रेखा ने शव की बेकद्री का बहाना बना कर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही थी| उसने परिवार के लोगों पर दबाव बनाकर जयसिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था जिसके चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया था| जिसके बाद अब मामला पुलिस तक पहुचां तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है|

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad